• Thu. Sep 3rd, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

कनाडा में पंजाबी Youtuber नैन्सी ग्रेवाल की हत्या, हमलावरों ने घर में घुसकर किया हमला

ByPunjab Khabar Live

Mar 5, 2026

कनाडा के विंडसर शहर में पंजाबी मूल की सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर नैन्सी ग्रेवाल की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना मंगलवार रात करीब साढ़े 9 बजे की बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक हमलावर उनके घर में घुसा और चाकू से कई वार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। गंभीर हालत में नैन्सी ग्रेवाल को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नैन्सी ग्रेवाल सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और यूट्यूबर थीं। वह अपने वीडियो के जरिए खालिस्तानी गतिविधियों की खुलकर आलोचना करती थीं। इसी वजह से उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स पर पहले भी तीखी बहस और विरोध देखने को मिला था। हालांकि पुलिस ने अभी तक हत्या के पीछे की आधिकारिक वजह का खुलासा नहीं किया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। बुधवार शाम को पुलिस अधिकारी जानकारी देते हुए कहा कि परिवार और दोस्तों के प्रति संवेदना व्यक्त की जाती है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page