जालंधर की पॉश सोसाइटी शोर्य ग्रीन अपार्ट मेंटस, सूर्या इंक्लेव में बीती रात गोली चलने का मामला सामने आया है।पता चला है कि खुद को पार्षद का रिश्तेदार होने का दावा करने वाले युवक ने अपार्टमेंटस के सुरक्षाकर्मी के साथ बदसलूकी की और धमकी देते हुए फायर कर दिया। सोसाइटी की शिकायत पर पुलिस ने बीती रात रूबी नाम के युवक को अरेस्ट कर लिया है।
शौर्य ग्रीन सोसाइटी के नरेश शर्मा ओर अजय ने फोन पर जानकारी देते हुए बताया कि रूबी नाम का युवक अपार्टमेंटस में किराए पर रहता है। बीती रात लगभग 12.30 बजे वह आया।अपार्टमेंटस सिक्योरिटी गार्ड ने उसे रोक कर पूछताछ की तो उसने बदसलूकी शुरू कर दी। आरोप है कि युवक शराब के नशे में था।युवक ने सिक्योरिटी गार्ड के साथ गाली गलौच किया और अपना वैपन निकाल कर फायर कर दिया। गोली चलने से पॉश सोसाइटी में हड़कंप मच गया।
सूचना मिलते ही तुरंत सभी इकट्ठे हुए और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने रूबी नाम के युवक को हिरासत में ले लिया है।सोसाइटी पदाधिकारियों का कहना है कि रूबी खुद को किसी पार्षद का रिश्तेदार होने का दावा कर सोसाइटी में गुंडागर्दी करतना रहता है। कुछ दिन पहले भी उसने सोसाइटी में खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ की थी।
