जालंधर: कपूरथला रोड से डीसी पेट्रोल पंप तक जाने वाली 120 फीट चौड़ी सड़क का नाम बाबा बुद्धा जी मार्ग रखने का प्रस्ताव रखा गया। मामले की जानकारी देते हुए क्षेत्र की पार्षद कविता सेठ ने बताया कि उनके द्वारा कपूरथला रोड से डी.सी. पेट्रोल पम्प तक 120 फीट चौड़ी सड़क का नाम ‘बाबा बुढ्ढा जी मार्ग’ रखने का अनुरोध किया गया है।
बाबा बुढ्ढा जी, श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रथम ग्रंथी और सिख इतिहास की महान पुरुष थे। उन्होंने अपना जीवन संगतों की सेवा में बिताया और गुरु जी के नाम का जाप, कर्तव्यशीलता (किर्त) तथा भण्डार कर के वितरण के उपदेश का आचरण करके दिखाया। बाबा बुढ्ढा जी गुरु नानक देव जी के सबसे प्रारंभिक अनुयायियों में से एक थे।
उपर्युक्त को ध्यान में रखते हुए माननीय महापौर द्वारा कपूरथला रोड से डी.सी. पेट्रोल पम्प तक 120 फीट सड़क का नाम ‘बाबा बुढ्ढा जी मार्ग’ रखने की सिफारिश की गई है। यह प्रस्ताव माननीय हाउस की बैठक में विचार और अनुमोदन हेतु प्रस्तुत किया गया। जिसके बाद कमिश्नर ने सहमति पर हस्ताक्षर किए हैं। माननीय महापौर के आदेशानुसार यह प्रस्ताव हाउस में विचार और अनुमोदन हेतु प्रस्तुत है।
