• Fri. Oct 2nd, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

लुधियाना में यात्रियों से भरी बस हुई हादसे का शिकार, जसप्रीत सिंह रिप्पी ने दिखाई बहादुरी

ByPunjab Khabar Live

Mar 30, 2026

जालंधर के शेखां बाजार एसोसिएशन के प्रधान जसप्रीत सिंह रिप्पी ने बहादुरी दिखाते हुए एक बड़े बस हादसे को टाल दिया। जानकारी के अनुसार, आज सुबह करीब 5 बजे खन्ना के पास एक यात्री बस हादसे का शिकार हो गई, जिसमें करीब 40 से 45 यात्री सवार थे।

बस में सवार सभी यात्रियों ने धन्यवाद किया

बताया जा रहा है कि बस हिमाचल प्रदेश से दिल्ली जा रही थी। हादसे के दौरान बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और ड्राइवर केबिन में फंस गया। इस दौरान मौके पर मौजूद जसप्रीत सिंह रिप्पी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ड्राइवर को सुरक्षित बाहर निकाला। उनकी सूझबूझ और साहस के चलते एक बड़ा हादसा टल गया। बस में सवार सभी यात्रियों ने जसप्रीत सिंह का धन्यवाद किया और उनकी सराहना की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page