• Fri. Sep 11th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर से बड़ी खबर: इस इलाके में तेंदुआ आने से मची दहशत!

ByPunjab Khabar Live

Jan 2, 2023

(PKL): महानगर के न्यू देओल नगर से एक अजीब की घटना होने की सूचना मिली है। मिली जानकारी के अनुसार वहां पर आज सुबह 5 बजे तेंदुआ जैसा जानवर आने की खबर मिली है। इस सूचना के मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में भी तेंदुए जैसा जानवर इलाके में घूमने की वीडियो दिखाई दी।

सीसीटीवी फुटेज में तेंदुआ सड़क किनारे घूमता नजर आ रहा है। मगर वह अब कहां गया इस बात की पुष्टि इलाकावासियों को नहीं हो पा रही है। ऐसे में वहां रहने वाले लोगों में दहशत भरा माहौल बना हुआ है, लेकिन फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं की गई कि क्या यह सच में तेंदुआ ही था या अन्य कोई जानवर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page