• Mon. Sep 28th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

कपूरथला में चुनाव के दौरान चली गोलियां, माहौल हुआ तनावपूर्ण

ByPunjab Khabar Live

Apr 1, 2026

पंजाब के कपूरथला में ब्लॉक समिति चेयरमैन चुनाव से पहले माहौल उस वक्त तनावपूर्ण हो गया, जब निर्दलीय विधायक राणा इंदर प्रताप सिंह और आम आदमी पार्टी समर्थकों के बीच झड़प हो गई। इस दौरान विधायक की मौजूदगी में फायरिंग की घटना भी सामने आई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

यह घटना बुधवार को सुल्तानपुर लोधी हलके के जोन फत्तू ढींगा में ढिलवां स्थित ब्लॉक समिति कार्यालय के बाहर हुई। चुनाव प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही दो गुट आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते विवाद झड़प में बदल गया। हालात बिगड़ते देख प्रशासन ने चुनाव प्रक्रिया को बीच में ही रोक दिया।

विधायक राणा इंदर प्रताप सिंह ने आरोप लगाया कि उनके एक उम्मीदवार का अपहरण कर लिया गया, जबकि दूसरे प्रत्याशी को कार्यालय में प्रवेश करने से रोका गया। उन्होंने यह भी कहा कि मौके पर मौजूद पुलिस ने कोई हस्तक्षेप नहीं किया और AAP समर्थकों ने इलाके में नाकाबंदी कर दी थी।

घटना के दौरान हवाई फायरिंग की भी पुष्टि हुई है। कपूरथला के एसएसपी गौरव तूरा ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और फायरिंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्थिति को काबू में करने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया और पूरे इलाके को घेर लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page