• Wed. Apr 1st, 2026

मंत्री मोहिंदर भगत ने प्रतिमा खंडित करने की घटना को बताया निंदनीय कृत्य, पुलिस को दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

ByPunjab Khabar Live

Apr 1, 2026

पंजाब के कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने होशियारपुर के नूरपुर जट्टां में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को अराजक तत्वों द्वारा खंडित किए जाने की घटना की कड़ी निंदा की है। मंत्री मोहिंदर भगत ने अपने बयान में कहा कि यह घटना बेहद शर्मनाक, निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है।

मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर केवल एक महान व्यक्तित्व ही नहीं, बल्कि भारतीय संविधान के निर्माता और सामाजिक न्याय के प्रतीक हैं। उनकी प्रतिमा के साथ इस प्रकार की छेड़छाड़ पूरे समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली है। इस कृत्य में शामिल दोषियों की जल्द से जल्द पहचान कर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह की हरकत करने की हिम्मत न कर सके।

उन्होंने आगे कहा कि पंजाब सरकार समाज में शांति, भाईचारे और आपसी सौहार्द को बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। सभी प्रदेश वासियों से शांति बनाए रखने और कानून व्यवस्था पर विश्वास रखने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाहों से दूर रहें और प्रशासन का सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page