• Wed. Oct 7th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

मशहूर पंजाबी सिंगर का निधन, शोक में म्यूज़िक इंडस्ट्री

ByPunjab Khabar Live

Apr 6, 2026

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। 90 के दशक के मशहूर गायक दीपा दोसांझ का निधन हो गया है। उनके जाने से संगीत जगत और देश-विदेश में बसे उनके चाहने वालों के बीच शोक की लहर फैल गई है।

मशहूर गायक और संगीतकार सुखशिंदर शिंदा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर दीपा दोसांझ के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने लिखा कि पंजाबी संगीत जगत ने एक सच्चा रत्न खो दिया है और उनके जाने से एक युग का अंत हो गया।

दीपा दोसांझ ने अपनी अलग आवाज और अनोखी गायकी शैली से पंजाबी संगीत में खास मुकाम बनाया। उनका सुपरहिट गीत Dhola Ve Dhola आज भी शादियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की पहचान बना हुआ है। इसी गाने ने उन्हें रातों-रात लोकप्रियता दिलाई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page