• Wed. Oct 7th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर में नशे में धुत पूर्व DSP ने ऑटो को मारी टक्कर, जमकर हुआ हंगामा

ByPunjab Khabar Live

Apr 8, 2026

जालंधर के रेलवे कॉलोनी स्थित अकाउंट ऑफिस के समीप देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार सफेद ऑल्टो कार ने सामने से आ रहे ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। लोगों के अनुसार कार चालक अत्यधिक नशे की हालत में था और खुद को पूर्व डीएसपी बताकर मौके पर मौजूद लोगों पर अपना प्रभाव जमाने की कोशिश कर रहा था।

हादसे के तुरंत बाद ऑटो चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए आरोपी का वीडियो बना लिया। इस वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि आरोपी व्यक्ति नशे में इस कदर धुत था कि वह ढंग से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था और उसकी आवाज भी लड़खड़ा रही थी। जब स्थिति बिगड़ने लगी और स्थानीय लोगों का गुस्सा बढ़ने लगा, तो आरोपी ने अपने बेटे को फोन कर मौके पर बुलाया, जिसने आकर स्थिति को संभाला और लोगों को शांत करने का प्रयास किया।

घटना के समय भाजपा जिला महामंत्री अमरजीत गोल्डी वहां से गुजर रहे थे, जिन्होंने अपनी आंखों से कार को गलत दिशा से आते देखा। सूचना मिलने पर थाना बारादरी की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मेडिकल टेस्ट के लिए अस्पताल भेज दिया है। मेडिकल रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page