• Tue. Aug 25th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर में हिट एंड रन का मामला, स्कूल छोड़ने जा रहे पिता-पुत्र को टक्कर मार भागी कार

ByPunjab Khabar Live

Apr 10, 2026

जालंधर के व्यस्त चौगिट्टी चौक के पास एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है, जहां एक तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल सवार पिता और उनके मासूम बेटे को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा उस वक्त हुआ जब पिता अपने बच्चे को स्कूल छोड़ने जा रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर काफी दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद सामने आए सीसीटीवी फुटेज में कार चालक की संवेदनहीनता साफ दिखाई दे रही है। फुटेज में देखा जा सकता है कि काले/ग्रे रंग की कार ने बाइक को टक्कर मारने के बाद ब्रेक लगाने के बजाय गाड़ी को फुटपाथ पर चढ़ा दिया और वहां से तेजी से रफूचक्कर हो गया।

हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए राहत कार्य शुरू किया। लोगों ने बताया कि बिजली घर के पास हुए इस एक्सीडेंट में टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मासूम बच्चा मौके पर ही बेहोश हो गया था। बच्चे के चेहरे पर पानी के छींटे मारकर उसे होश में लाया और ढांढस बंधाया। वहीं, गंभीर रूप से जख्मी पिता को एम्बुलेंस की सहायता से तुरंत एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया।

घटना की सूचना मिलते ही थाना रामामंडी की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मामले की जानकारी देते हुए सब-इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया है और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page