• Sat. Sep 12th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पंजाब से बड़ी खबर: मनीला में किसान नेता के बेटे की गोलियां मारकर हत्या

ByPunjab Khabar Live

Jan 8, 2023

(PKL): जीरा शहर के गांव बल्ल से बड़ी खबर सामने आई है। किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के नेता पूर्ण सिंह सेखों के जवान बेटे भोलू सेखों का मनीला में गोलियां मार कर कत्ल कर दिया गया। गौरतलब है कि कुछ साल पहले भी इस गांव के एक युवक भगवंत सिंह का मनीला में कत्ल कर दिया गया था, जोकि भोलू सेखों का करीबी था। मिली जानकारी के अनुसार भोलू 4 साल पहले मनीला गया था। मृतक का एक भाई भी मनीला में है।

दोनों भाई फाइनांस का काम करते थे। मिली जानकारी के अनुसार मृतक भोलू गत रात खाना लेने के लिए बाजार गया था, जहां उसका गोलियां मार कर कत्ल कर दिया गया। भोलू ने अपने करीबी भगवंत सिंह का टैटू अपनी बाजू पर बनवाया हुआ था। उसे ख्याल भी नहीं होगा कि उसका भी भगवंत सिंह की तरह कत्ल हो जाएगा।

इस संबंधी जानकारी देते कांग्रेसी नेता राजविंदर सिंह कड़ाहे वाला ने कहा कि मनीला में युवकों के कत्ल हो रहे हैं। वहां के प्रशासन को इस संबंधी ठोस कदम उठाने की जरूरत है, ताकि पंजाबी युवकों के कत्ल रोके जा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page