• Sat. Sep 26th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

होशियारपुर से बड़ी खबर: पोस्ट ऑफिस और वेस्टर्न यूनियन से सामान लेकर फरार हुए चोर

ByPunjab Khabar Live

Jan 8, 2023

(PKL): होशियारपुर के अड्डा नसराला स्थित पोस्ट ऑफिस और वेस्टर्न यूनियन में बीती रात चोरी होने का मामला सामने आया है। वेस्टर्न यूनियन के मालिक ने बताया कि वह रात दुकान बंद करके गए और सुबह जब शटर खोला तो पीछे का दरवाजा टूटा हुआ था और अंदर से कीमती सामान और नकदी चोरी हो गई थी।

इसी तरह डाकघर चलाने वाले डाकिया ने बताया कि अज्ञात लोगों ने अलमारी तोड़कर अंदर से सरकारी रिकॉर्ड के साथ छेड़छाड़ की। वहीं कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज भी फाड़े और कुछ कीमती सामान भी ले गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page