• Wed. Aug 26th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

‘शहर में 14 जगह बम’! ईमेल मिलते ही चंडीगढ़ में अफरा-तफरी, पुलिस अलर्ट

ByPunjab Khabar Live

Apr 13, 2026

चंडीगढ़ में स्थित पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। यह धमकी ईमेल के जरिए विदेश मंत्रालय से जुड़े अधिकारी को भेजी गई, जिसमें दावा किया गया कि शहर में 14 जगहों पर ज़हरीले बम लगाए गए हैं। ईमेल मिलते ही प्रशासन हरकत में आ गया और सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी।

धमकी मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की टीम इंडस्ट्रियल एरिया फेज़ 2 स्थित पासपोर्ट ऑफिस पहुंचीं और पूरे परिसर में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया। फिलहाल पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।

शुरूआती जांच में सामने आया है कि यह धमकी भरी ईमेल देर रात करीब 1 बजे के बाद भेजी गई थी। मेल में लिखा गया कि यह “चेन्नई पुलिस के लिए सबक” है और आरोप लगाया गया कि वहां पुलिस ने उसकी FIR दर्ज नहीं की। ईमेल में रीजनल पासपोर्ट ऑफिस के आधिकारिक ईमेल आईडी को भी शामिल किया गया था, जिससे मामला और गंभीर हो गया।

धमकी भेजने वाले ने खुद को ‘आजाद द्रविड़ नाडु’ से जुड़ा बताया है। ईमेल में उसने तमिलनाडु की राजनीति, पुलिस कार्रवाई और कुछ अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर नाराजगी जाहिर की है। साथ ही अधिकारियों पर न्याय न देने के आरोप भी लगाए गए हैं। फिलहाल पुलिस साइबर टीम की मदद से ईमेल भेजने वाले की पहचान करने में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page