• Tue. Apr 14th, 2026

मोहाली में कार चालक की लापरवाही! टायर के नीचे आने से मासूम बच्ची की मौत

ByPunjab Khabar Live

Apr 14, 2026

मोहाली के फेज-1 स्थित खोखा मार्केट में एक बेहद दुखद घटना सामने आई है, जहां एक 4 साल की बच्ची की कार के नीचे आने से मौत हो गई। मृतक बच्ची की पहचान अनुष्का के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

जानकारी के मुताबिक अनुष्का अपने माता-पिता और छोटे भाई के साथ बाजार में खरीदारी करने आई थी। इसी दौरान अचानक उसका हाथ मां से छूट गया और वह जमीन पर गिर गई। उसी समय पार्किंग की ओर जा रही हरियाणा नंबर की एक कार उसके ऊपर से गुजर गई।

बताया जा रहा है कि चालक को बच्ची के गिरने का अंदाजा नहीं हुआ और गाड़ी का अगला टायर उसके ऊपर चढ़ गया। घटना के बाद बच्ची को गंभीर हालत में तुरंत एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस हादसे से परिवार गहरे सदमे में है।

परिजनों का आरोप है कि कार चालक बच्ची को अस्पताल तक लेकर तो गया, लेकिन बाद में वहां से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने वाहन का नंबर नोट कर लिया है। पूरी घटना बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जो जांच में अहम भूमिका निभा सकती है।

बताया जा रहा है कि बच्ची का परिवार मटौर में रहकर बढ़ई का काम करता है और कई सालों से मोहाली में रह रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज व गाड़ी नंबर के आधार पर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page