• Sat. Apr 18th, 2026

Exide Battery की ‘हमसफर मीट पर्व इंटरनेशनल’ ने करवाई : पंजाब के बाजार में छाने को तैयार नई लीथियम बैटरी, पावर बॉक्स की मांग भी चरम पर

ByPunjab Khabar Live

Apr 18, 2026

जालंधर के एक निजी होटल में बैटरी कंपनी एक्साइड (Exide) द्वारा ‘हमसफर मीट’ का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जालंधर शहर के तमाम नामी डीलरों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। मीट के दौरान व्यापारिक रणनीतियों पर चर्चा के साथ-साथ कंपनी ने अपने सबसे प्रतीक्षित उत्पाद, नई लीथियम बैटरी सीरीज को आधिकारिक तौर पर बाजार में उतारा। इस लॉन्चिंग को लेकर मौजूद डीलर्स के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

लीथियम बैटरियां हैं ऊर्जा का भविष्य: भारत गौतम
इवेंट के मुख्य वक्ता और एक्साइड के नॉर्थ रीजन के हेड भारत गौतम और अरमान ने नई रेंज से पर्दा उठाते हुए कहा कि आज का समय तकनीक के बदलाव का है। उन्होंने बताया कि कंपनी आज जिस लीथियम बैटरी को लॉन्च कर रही है, उसकी मांग पब्लिक में पहले से ही काफी ज्यादा है। लीथियम बैटरियां ही आने वाले समय का असली भविष्य हैं और कंपनी ग्राहकों की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए पूरी तरह तैयार है।

पंजाब के बाजार में ‘पावर बॉक्स’ का दबदबा
क्षेत्रीय बाजार की स्थिति पर बात करते हुए भारत गौतम ने साझा किया कि एक्साइड की ‘पावर बॉक्स’ बैटरी वर्तमान में पूरे पंजाब में रिकॉर्ड तोड़ बिक्री कर रही है। लोगों के बीच इस प्रोडक्ट को लेकर जो विश्वास बना है, वही कंपनी की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने दावा किया कि नई लॉन्च की गई लीथियम बैटरी देश की सबसे बेहतरीन बैटरी है और इसकी गुणवत्ता ही इसकी पहचान बनेगी।

डीलर्स की मांग पर बड़े स्तर पर लॉन्चिंग
कंपनी ने स्पष्ट किया कि हर छोटे-बड़े डीलर की ओर से लीथियम तकनीक की निरंतर मांग आ रही थी। इसी फीडबैक को आधार बनाकर आज जालंधर में इसे बड़े स्तर पर लॉन्च किया गया है। कंपनी को भरोसा है कि यह नया उत्पाद न केवल पर्यावरण के अनुकूल है बल्कि ग्राहकों के लिए किफायती और टिकाऊ भी साबित होगा। कार्यक्रम के अंत में आए हुए सभी डीलर्स को कंपनी की भविष्य की योजनाओं से अवगत कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page