• Mon. Aug 31st, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

AAP मंत्री के घर से जब्त हुए दो संदिग्ध बैग, मनी लॉन्ड्रिंग में मदद करने के आरोपों की जांच तेज

ByPunjab Khabar Live

Apr 18, 2026

संजीव अरोड़ा के घर और व्यापारिक संस्थानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की रेड करीब 29 घंटे तक चली। शुक्रवार सुबह करीब 6:30 बजे शुरू हुई यह कार्रवाई शनिवार सुबह लगभग 11:50 बजे खत्म हुई, जब टीम उनके घर से बाहर निकली। इस दौरान ED के अधिकारी अपने हाथों में दो बैग लिए नजर आए, जिससे जांच में अहम दस्तावेज या सामग्री मिलने की संभावना जताई जा रही है।

सूत्रों के अनुसार यह रेड लुधियाना, जालंधर, गुरुग्राम और चंडीगढ़ समेत कुल 13 ठिकानों पर की गई। घर के एक कर्मचारी के मुताबिक, करीब 15 अधिकारियों की टीम ने पूरे परिसर की गहन तलाशी ली और लगातार जांच जारी रखी। संजीव अरोड़ा पर अपने राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल कर पंजाब में अवैध सट्टेबाजी नेटवर्क को संरक्षण देने और उससे मुनाफा लेने का शक है। साथ ही उन पर कंपनियों और एंट्री ऑपरेटरों के जरिए इस पैसे को वैध निवेश में बदलने के आरोप भी लगे हैं।

जांच एजेंसियों के अनुसार, अरोड़ा से जुड़ी कंपनियां फर्जी निर्यात बिल, नॉन-एग्जिस्टेंट जीएसटी फर्मों से खरीदारी और संयुक्त अरब अमीरात से फंड की राउंड-ट्रिपिंग जैसे मामलों में भी जांच के दायरे में हैं। फिलहाल ED पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page