• Mon. Sep 28th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर से बड़ी ख़बरः चाइना डोर को लेकर इमाम नासिर में पुलिस की छापेमारी, बाप-बेटा काबू

ByPunjab Khabar Live

Jan 22, 2023

(PKL): महानगर में चाइना डोर को लेकर पुलिस द्वारा सख्ती से शहर में कार्रवाई की जा रही है। लेकिन इसके बावजूद कुछ लोग चोरी छिपे चाइना डोर अभी भी बेच रहे है। वहीं आज थाना 2 की पुलिस ने इमाम नासिर में श्री कृष्णा इंटरप्राइजेज नामक दुकान में चाइना डोर बेचे जाने की गुप्त सूचना मिलने पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने दुकान के मालिक और बेटे को काबू कर थाने ले गई है।
काबू किए गए व्यक्तियों की पहचान अश्वनी नंदा और अंश नंदा के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए दुकान मालिक के बेटे गौरव ने बताया कि पुलिस ने दुकान 2 गट्टू बरामद कर उनके पिता और भाई को थाने ले गई है। वहीं दूसरी ओर इस मामले को लेकर जब पुलिस से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page