• Fri. May 22nd, 2026

SBI ग्राहकों की बढ़ सकती है परेशानी, इतने दिन रहेंगे बैंक रहेगा बंद

ByPunjab Khabar Live

May 22, 2026

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI के ग्राहकों को अपने जरूरी बैंकिंग काम 22 मई, शुक्रवार तक निपटाने की सलाह दी गई है। 23 मई से 28 मई 2026 के बीच लगातार छुट्टियों और प्रस्तावित हड़ताल के कारण बैंक शाखाओं का कामकाज प्रभावित हो सकता है। ऐसे में ग्राहकों को नकद लेन-देन, चेक क्लियरेंस और अन्य जरूरी सेवाओं में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

चौथा शनिवार और रविवार के कारण दो दिन बंद रहेंगे बैंक
23 मई को महीने का चौथा शनिवार पड़ रहा है, जबकि 24 मई को रविवार है। RBI के नियमों के अनुसार हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को देशभर के बैंक बंद रहते हैं। इसके चलते लगातार दो दिन बैंक शाखाओं में कामकाज नहीं होगा।

ऑल इंडिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ फेडरेशन ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 25 और 26 मई को दो दिन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल का प्रस्ताव दिया है। यदि हड़ताल होती है तो SBI की कई शाखाओं में कामकाज पूरी तरह प्रभावित हो सकता है। इससे ग्राहकों को बैंकिंग सेवाओं में परेशानी उठानी पड़ सकती है।

बकरीद के त्योहार को लेकर RBI ने अलग-अलग राज्यों में छुट्टियां घोषित की हैं। देश के अधिकांश हिस्सों में 27 मई को बैंक बंद रहेंगे, जबकि कुछ राज्यों में 28 मई को भी अवकाश रहेगा। वहीं जम्मू-कश्मीर में 27 और 28 मई दोनों दिन बैंक बंद रहने की संभावना है। लगातार छुट्टियों और संभावित हड़ताल को देखते हुए ग्राहकों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते अपने जरूरी बैंकिंग कार्य पूरे कर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page