(PKL): आम आदमी पार्टी द्वारा कांग्रेस के पंजाब प्रदेश प्रधान राजा वड़िंग और विधायक सुखपाल सिंह खैहरा के खिलाफ मोहाली फेस-1 थाना में एक एफ.आई.आर. दर्ज होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार इन दोनों नेताओं के खिलाफ आम आदमी पार्टी की जिला प्रधान प्रभजोत कौर द्वारा गलत दस्तावेज सोशल मीडिया पर शेयर करने के लोकर शिकायत दर्ज करवाई गई है। उन्होंने शिकायत की है कि इन दोनों नेताओं ने आम आदमी पार्टी को बदनाम करने के लिए चेयरमैनों की नकली सूची शेयर की थी।
इस एफ.आई.आर. को लेकर सुखपाल खैहरा का ट्वीट भी सामने आया जिसमें उन्होंने कहा कि केजरीवाल को कहा, मैं उनके “लव-लेटर” का मेरे खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का स्वागत करता हूं।
