• Wed. Oct 7th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पाकिस्तान ने 2 हफ्तों में 11 रुपए सस्ता किया पेट्रोल-डीज़ल, जानें अब कितनी है कीमत

ByPunjab Khabar Live

May 23, 2026

पाकिस्तान में आम लोगों को महंगाई के बीच बड़ी राहत मिली है। पाकिस्तान सरकार ने लगातार दूसरे हफ्ते पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती की है। नई दरों के तहत पेट्रोल 6 रुपए प्रति लीटर और हाई स्पीड डीजल (HSD) 6.80 रुपए प्रति लीटर सस्ता कर दिया गया है।

सरकारी घोषणा के अनुसार कटौती के बाद पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 403.78 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं हाई स्पीड डीजल की कीमत घटकर 402.78 रुपए प्रति लीटर पहुंच गई है। नई दरें शनिवार 23 मई से लागू कर दी गई हैं।

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उछाल देखा जा रहा है। इसका असर भारत समेत दुनिया के कई देशों में दिखाई दे रहा है। भारत में जहां लगातार तीसरी बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए गए हैं, वहीं पाकिस्तान ने कीमतों में कटौती कर राहत देने की कोशिश की है।

यह लगातार दूसरा सप्ताह है जब पाकिस्तान सरकार ने ईंधन की कीमतों में कमी की है। इससे पहले पिछले हफ्ते भी पेट्रोल और डीजल के दाम करीब 5 रुपए प्रति लीटर घटाए गए थे। हालांकि, कटौती के बावजूद पाकिस्तान में ईंधन की कीमतें अब भी काफी ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page