
श्री अकाल तख्त साहिब की तरफ से पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पेशी की वीडियो सार्वजनिक कर दी गई है। वीडियो में सीएम मान जत्थेदार और ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज के बीच सवाल जवाब किए जा रहे हैं। इसमें सीएम मान कह रहे हैं कि उनकी जो वीडियो वायरल की जा रही है वह पूरी तरह से फर्जी है और AI से तैयार की गई है। इसलिए मामले की वैज्ञानिक जांच जरूरी है।
आपको बता दें की सीए मान कथित वायरल वीडियो को लेकर इसी साल 15 जनवरी को पेश हुए थे। उन्हें श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज ने गुरुओं के दसवंथ के सिद्धांत-गुरु की गोलक, आपत्तिजनक वीडियो को लेकर सफाई देने के लिए कहा था।

