• Wed. Oct 7th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

अमृतसर बॉर्डर रेंज DIG ने SHO को किया सस्पेंड, बोले- तेरी ड्यूटी कित्थे आ, तू शराब पीके पैयां होयां

ByPunjab Khabar Live

Jul 9, 2026

अमृतसर बॉर्डर रेंज के डीआईजी हरमनबीर सिंह गिल ने देर रात अमृतसर ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न पुलिस थानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान राजा सांसी थाना में बड़ी लापरवाही सामने आई, जहां नाका ड्यूटी पर तैनात थाना प्रभारी (SHO) अपनी ड्यूटी से अनुपस्थित मिले। आरोप है कि वह थाने के कमरे में शराब के नशे में आराम कर रहे थे। मामले का वीडियो भी सामने आया है।

निरीक्षण के दौरान जब डीआईजी हरमनबीर सिंह गिल थाने के अंदर पहुंचे तो उन्होंने SHO को ड्यूटी पर मौजूद नहीं पाया। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि SHO थाने के कमरे में आराम कर रहे थे। इसके बाद डीआईजी ने उनकी कार्यशैली पर कड़ी नाराजगी जताई और मौके पर ही उन्हें सस्पेंड करने के आदेश दे दिए।

सामने आए वीडियो में डीआईजी SHO से ड्यूटी के बारे में सवाल पूछते हुए फटकार लगाते नजर आते हैं। DIG उनसे पूछते हैं कि ओए तेरा नाका है, तूं कित्थे तुरया फिरदां हैं, तैनूं ऐह वी नहीं पता, तेरी ड्यूटी कित्थे आ, किहड़ी चैकिंग ते आ तूं, रात तो बाद दिन वी निकल आया, तू शराब पीके पैयां होयां, कित्थो आया तूं, सॉरी सर दा फुफ्फड़, एत्थे अग्ग लगी पई ए, ते तूं पैयां होयां, काहदा SHO आ तूं सस्पेंड आ तूं, उल्लू दा पट्ठा

इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। माना जा रहा है कि वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से आगे भी इसी तरह औचक निरीक्षण जारी रह सकते हैं, ताकि ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page