• Wed. Sep 30th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

स्कूल खुलते ही 7 स्कूलों को और सीएम नायाब सैनी को मिली बम से उड़ाने की धमकी

ByPunjab Khabar Live

Jul 1, 2026

चंडीगढ़ में आज गर्मी की छुटि्टयों के बाद स्कूल खुले है। इसके पहले दिन ही स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जिसमें सेक्टर-37 गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल 37 बी और केंद्रीय विद्यालय सेक्टर-47 का जिक्र किया गया है। मेल में कहा कि बम धमाके आईडी ड्रोन से चंडीगढ़ के सारे स्कूलों में दोपहर 1.11 बजे होंगे। इसके बाद मेल में हरियाणा के सीएम नायब सैनी के ऑफिस में दोपहर 3.11 बजे धमाका करने का जिक्र किया गया है। पुलिस कंट्रोल रूम के अनुसार सबसे पहले सेक्टर-31 स्थित एयर फोर्स स्कूल को धमकी भरा ई-मेल मिला।

इसके बाद कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-37बी, गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-37डी, विवेक हाई स्कूल सेक्टर-38, सेक्रेड हार्ट स्कूल सेक्टर-26, स्ट्रॉबेरी फील्ड्स हाई स्कूल सेक्टर-26, डीपीएस सेक्टर-40 और कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल सेक्टर-9 को भी इसी तरह की धमकी मिली है। धमकी मिलते ही सभी स्कूलों में पुलिस टीमें पहुंच गईं और पूरे परिसर की गहन जांच शुरू कर दी गई। बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड प्रत्येक स्कूल के भवन, कक्षाओं, पार्किंग और अन्य संवेदनशील स्थानों की तलाशी ले रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page