
जालंधर में गांव शाहपुर में पुलिस और बदमाश के बीच सुबह-सुबह मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में शूटर गोली लगने से घायल हो गया। घायल शूटर की पहचान शाहकोट के रहने वाले योद सिंह योदा के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि वह पिछले कुछ दिनों से डॉक्टरों को फोन कर कथित तौर पर रंगदारी मांग रहा था। मिली जानकारी के अनुसार सीआईए स्टाफ और शूटर के बीच फायरिंग हुई है।
इस दौरान पुलिस की ओर से भी जवाबी फायरिंग की गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में शूटर लब्बू के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। आरोपी की पहचान योद सिंह योदा उर्फ लब्बू निवासी शाहकोट के रूप में हुई है। घायल घायल अवस्था में शूटर को गिरफ्तार करके उपचार के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी लब्बू उक्त इलाके में मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर उसे पकड़ने की कोशिश की। इस दौरान लब्बू ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

