
IAS अधिकारी निकस कुमार ने जालंधर नगर निगम के नए कमिश्नर के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। निकस कुमार ने नगर निगम कमिश्नर के पद पर संदीप ऋषि का स्थान लिया है। इससे पहले वह होशियारपुर में अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) के रूप में सेवाएं दे रहे थे और 2020 बैच के IAS अधिकारी हैं।
उनके कार्यभार ग्रहण करने के बाद अब शहर के विकास कार्यों, सफाई व्यवस्था, नागरिक सुविधाओं और प्रशासनिक कार्यप्रणाली को लेकर नई उम्मीदें जताई जा रही हैं।

