
जालंधर: पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए शुरू किए गए अभियान के तहत, जालंधर सेंट्रल निर्वाचन क्षेत्र में विकास कार्यों की गति तेज हो गई है। इसी क्रम में, आज हल्का इंचार्ज श्री नितिन कोहली ने खालसा कॉलेज से बीएसएफ चौक तक 80 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सड़क के निर्माण कार्य का उद्घाटन किया।

इसके साथ ही, उन्होंने वार्ड नंबर 8, प्रोफेसर कॉलोनी में लगभग 45.60 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सड़कों के निर्माण कार्य का भी उद्घाटन किया। इस प्रकार, उन्होंने आज कुल 1.25 करोड़ रुपये के सड़क निर्माण कार्यों का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर उपस्थित निवासियों को संबोधित करते हुए श्री नितिन कोहली ने कहा कि जालंधर सेंट्रल निर्वाचन क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का समाधान उनकी मुख्य प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रोफेसर कॉलोनी की सड़कों का यह प्रोजेक्ट इलाके के निवासियों को बड़ी राहत देगा। कोहली ने भरोसा दिलाया कि वे निर्वाचन क्षेत्र की हर गली और मोहल्ले में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं।
इस दौरान नितिन कोहली के साथ मनीष शर्मा जी, अमरदीप सिंह किन्नू, मनीष शर्मा, एडवोकेट प्रभजोत औजला, सुखजीत सिंह मिन्हास, टिम्मी जगजीत साबी, गौरव शर्मा, राहुल शर्मा, हरकमलजीत सिंह, जग्गा भाजी, भूपिंदर गोयल और करनवीर सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे। इलाके के सभी निवासियों ने विकास कार्य शुरू करने के लिए श्री नितिन कोहली और आम आदमी पार्टी का धन्यवाद किया।

