• Tue. Jul 14th, 2026

पंजाबः बेअदबी आरोपी पर किया हमला, धड़ से अलग किया सिर, लोगों में दहशत

ByPunjab Khabar Live

Jul 14, 2026

मंडी गोबिंदगढ़ के निकटवर्ती गांव तुरां में सोमवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात में छह वर्ष पहले श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के आरोपी की घर में घुसकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान मेवा सिंह (45) पुत्र महेंद्र सिंह निवासी गांव तुरां के रूप में हुई है। हमलावर ने धारदार तलवार से कई वार किए, जिससे मेवा सिंह का सिर धड़ से अलग हो गया। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और तनाव का माहौल है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वारदात सोमवार रात करीब दो बजे हुई।

बताया जा रहा है कि उस समय मेवा सिंह अपने घर में परिवार के साथ मौजूद था। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति घर में दाखिल हुआ और उस पर तलवार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर हमले के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मेवा सिंह के विरुद्ध वर्ष 2020 के अक्तूबर माह में गांव तुरां स्थित गुरुद्वारा साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी करने के आरोप में मंडी गोबिंदगढ़ थाना में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। बताया जाता है कि वह दो बार जमानत पर जेल से बाहर भी आया था, जबकि मामले की सुनवाई अभी जारी थी और गवाहों के चलते उसे अंतिम राहत नहीं मिली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page