• Fri. Aug 28th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

चन्नी के समर्थन में उतरे भरत भूषण आशू, वायरल पोस्ट के बाद तेज हुई राजनीतिक अटकलें

ByPunjab Khabar Live

Jul 14, 2026

पंजाब कांग्रेस में जारी अंदरूनी खींचतान के बीच पूर्व मंत्री भरत भूषण आशू की एक सोशल मीडिया पोस्ट ने राजनीतिक गलियारों में नई चर्चा छेड़ दी है। आशू ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के समर्थन में पोस्ट साझा करते हुए लिखा, ‘सारा पंजाब चन्नी नाल’।

पोस्ट में चरणजीत सिंह चन्नी की बड़ी तस्वीर प्रमुखता से दिखाई गई है। इसके साथ कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की तस्वीरें भी शामिल हैं। पोस्ट सामने आने के बाद इसे पंजाब कांग्रेस के भीतर बदलते राजनीतिक समीकरणों से जोड़कर देखा जा रहा है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह पोस्ट ऐसे समय में सामने आई है, जब पंजाब कांग्रेस में नेतृत्व को लेकर लगातार चर्चाएं चल रही हैं। ऐसे में भरत भूषण आशू का सार्वजनिक रूप से चन्नी के समर्थन में उतरना कई नए सवाल खड़े कर रहा है।

आशू की इस पोस्ट के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के लिए भी इसे एक राजनीतिक झटके के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि, इस मामले पर अब तक कांग्रेस नेतृत्व या संबंधित नेताओं की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page