• Mon. Aug 31st, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी, होगा 5 से 25 रुपए किराया

ByPunjab Khabar Live

Jul 17, 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान पीएम ने जींद में देश की पहली हाईड्रोजन ट्रेन की हरी झंडी देकर रवाना किया है. जींद से सोनीपत के बीच में यह ट्रेन चलेगी, जिसका किराया 5 से 25 रुपये रखा गया है. इस ट्रेन से शून्य प्रदूषण होगा. वहीं, 26,000 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और उन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे.
इस दौरान हरियाणा में 15000 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया जाएगा. इसमें अंबाला–काला अंब राष्ट्रीय राजमार्ग (₹1,200 करोड़) भी शामिल है, जो कि हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के बीच बेहतर कनेक्टिविटी बनाएगा.
जानकारी के अनुसार, पीएम चंडीगढ़ और जींद में आयोजित कार्यक्रमों को भी संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री अपने दौरे की शुरुआत जींद से करेंगे, जहां वह जींद और सोनीपत के बीच चलने वाली हाइड्रोजन चालित ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. यह ट्रेन हाइड्रोजन ईंधन तकनीक से संचालित होगी, जिसमें हाइड्रोजन को बिजली में परिवर्तित कर ट्रेन को चलाया जाता है. इसमें संचालन के दौरान कार्बन उत्सर्जन यानी प्रदूषण का स्तर शून्य रहता है.
हाइड्रोजन ट्रेन की शुरुआत के बाद मोदी करीब 14,700 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और उन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे। साथ ही वह एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे. इसके बाद प्रधानमंत्री चंडीगढ़ पहुंचेंगे, जहां वह 6,600 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और उनका उद्घाटन करेंगे। वह एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे.
बाद में पंजाब के जालंधर दौरे के दौरान मोदी 5,470 करोड़ रुपये से अधिक की रेल और सड़क बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे तथा उनकी आधारशिला रखेंगे. इन परियोजनाओं का उद्देश्य संपर्क व्यवस्था को मजबूत करना, यात्रियों की सुविधाओं में सुधार करना और क्षेत्र में आर्थिक विकास को गति देना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page