• Thu. Sep 24th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

15 अगस्त से पहले बड़ी साजिश नाकाम! जालंधर काउंटर इंटेलिजेंस और BSF ने ग्रेनेड के साथ आरोपी दबोचा

ByAdmin

Aug 10, 2026

पंजाब में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस को लेकर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट हैं। डीजीपी गौरव यादव के निर्देशों के बाद राज्यभर में संदिग्ध गतिविधियों और व्यक्तियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। इसी बीच जालंधर काउंटर इंटेलिजेंस और BSF ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मोहाली से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

संयुक्त ऑपरेशन के दौरान गिरफ्तार किए गए आरोपी के कब्जे से 86-P हैंड ग्रेनेड बरामद किया गया है। सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, इस कार्रवाई से एक योजनाबद्ध हमले की कोशिश को नाकाम किया गया है। मामले की जानकारी डीजीपी गौरव यादव ने सोशल मीडिया के जरिए साझा की।

डीजीपी गौरव यादव के मुताबिक, शुरुआती जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी और उसके साथियों ने कथित तौर पर विदेशी-आधारित हैंडलर के निर्देशों पर जालंधर के आदमपुर के पास एक डीएलबी से ग्रेनेड प्राप्त किया था। एजेंसियां अब इस पूरे नेटवर्क की कड़ियों को खंगाल रही हैं।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना सदर नवांशहर, एसबीएस नगर में BNS और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज की है। जांच एजेंसियां विदेशी हैंडलर, स्थानीय सहायता नेटवर्क और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी हुई हैं।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page