• Thu. Sep 24th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधरः अर्बन एस्टेट में शोरूम में घुसी I-20 कार 

ByPunjab Khabar Live

Aug 10, 2026

जालंधरः अर्बन एस्टेट में Showroom में घुसी I-20 Car जालंधर: शहर के पॉश इलाके अर्बन एस्टेट में तेज रफ्तार आई-20 कार का कहर देखने को मिला। जहां बेकाबू कार शोरूम में घुस गई। इस घटना में शोरूम का सामान टूट गया। घटना की वीडियो भी सामने आई है।

इस घटना में दो बुजुर्ग गाड़ी में सवार थे और घटना में उन्हें मामूली चोटे भी आई है। हादसे में शोरूम में कांच ही कांच बिखरा हुआ है। वहीं अन्य सामान भी टूट गया। हादसा देर रात 3 बजे हुआ है। दरअसल, देर रात गाड़ी नंबर पीबी 08 डीबी 5412 बेकाबू हो गई और शोरूम में घुस गई।

गनीमत यह रही कि हादसे के समय शोरूम बंद था और शोरुम में कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद क्रेन की मदद से कार को शोरूम से बाहर निकाल गया। वहीं हादसे में दौरान कार चालक ने कहाकि वह शोरूम में हुए हादसे की सारी भरपाई करेंगे। ऐसे में शोरूम मालिक द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करवाई गई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page