• Thu. Sep 24th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर में नेशनल हाईवे से 25 फीट नीचे गिरी कार, हादसे में परिवार जख्मी

ByAdmin

Aug 10, 2026

जालंधर के गोराया में नेशनल हाईवे पर मेन चौक के पास सोमवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर हाईवे की लोहे की रेलिंग तोड़ते हुए करीब 25 फीट ऊंचे फ्लाईओवर से नीचे जा गिरी। हादसे में कार सवार तीन लोग घायल हो गए।

हादसा इतना भीषण था कि फ्लाईओवर से नीचे गिरते समय कार ने कई बार पलटियां खाईं। इसके बाद गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

सड़क सुरक्षा फोर्स के इंचार्ज जसविंदर सिंह ने बताया कि उन्हें एक राहगीर ने फोन कर हादसे की सूचना दी थी। कार में सवार लोग भुलत्थ से लुधियाना की ओर जा रहे थे। कार चला रहे बुजुर्ग व्यक्ति को अचानक चक्कर आ गया था। इसके चलते उनका वाहन से कंट्रोल छूट गया और कार रेलिंग तोड़ते हुए फ्लाईओवर से नीचे जा गिरी। कार में बुजुर्ग चालक के साथ परिवार के दो अन्य सदस्य भी सवार थे। हादसे में तीनों घायल हुए हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला और उन्हें मौके पर शुरूआती ईलाज दिया गया। इसके बाद दुर्घटनाग्रस्त कार को क्रेन की मदद से सड़क किनारे हटाया गया। कार हटाए जाने के बाद हाईवे पर ट्रैफिक को दोबारा सुचारू कराया गया।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page