• Tue. Sep 22nd, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर से बड़ी खबरः किसानों से मीटिंग खत्म होने के बाद मी़डिया के सामने आए सीएम मान, देखें वीडियो

ByPunjab Khabar Live

Nov 24, 2023

पंजाब के जालंधर में धरने पर बैठे किसानों ने रेलवे ट्रैक खोल दिया है। सीएम भगवंत सिंह मान से मीटिंग खत्म हो गई है। सरकार ने किसानों को आश्वासन दिया है कि पूरे भारत में गन्ने का सबसे ज्यादा रेट दिया जाएगा। सीएम भगवंत सिंह मान ने कहा- किसानों ने हाईवे जल्द खोलने की बात कही है। फिलहाल अभी दिल्ली-जम्मू नेशनल हाईवे अभी भी जाम है। मीटिंग में पंजाब के डीजीपी गौरव यादव भी मौजूद रहे थे। कल सीएम मान मिल मालिकों से भी मीटिंग करेंगे। किसान नेता मंजीत राय समेत 8 नेता किसान मीटिंग में मौजूद रहे।

किसानों से हुई मीटिंग के बाद सीएम भगवंत सिंह मान मीडिया के सामने पहुंचे। जहां उन्होंने किसानों के साथ हुई मीटिंग में बनी सहमति के बारे में बताया। सीएम मान ने कहा- हल जल्द गन्ना किसानों के साथ साथ बाढ़ पीड़ित किसानों को भी मुआवजे के रूप में गिफ्ट देंगे। संबंधित विभाग के अधिकारी मेरे साथ मीटिंग में थे, उन्हें आदेश दे दिए गए हैं। सीएम मान ने कहा- जल्द गन्ना किसानों को सरकार की ओर से गिफ्ट दिया जाएगा और गन्ने के रेट भी बढ़ा दिए जाएंगे। सीएम मान ने कहा- किसानों ने सरकार को आश्वासन दिया है कि आगे से वह रेलवे ट्रैक और हाईवे भी जाम नहीं करेंगे।

सीएम मान ने कहा- किसानों के साथ सहमति बनने के बाद हमने चीनी मिल मालिकों को मीटिंग के लिए बुलाया है। सरकार शनिवार को मिल मालिकों के साथ मीटिंग करेगी और फंसे हुए पैसों किसानों को लौटाया जाएगा। सीएम मान ने कहा- किसानों से कहा गया है कि उन्हें अगर कोई दिक्कत होती है तो वह किसान भवन में आकर अधिकारियों से मीटिंग करें, हम उसका हल निकालेंगे। गन्ने का रेट बढ़ाने और दूसरी मांगों को लेकर 4 दिन से किसान लुधियाना की तरफ जाते वक्त PAP चौक से कुछ दूरी पर धन्नोवाली में नेशनल हाईवे को बंद करके बैठे हैं। हाईवे जाम होने से सैकड़ों लोग परेशान हैं। हालांकि देर रात से किसानों द्वारा हाईवे की सर्विस लेन खोल दी गई है। जिसके बाद सर्विस लेन से ट्रैफिक चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page