• Thu. Sep 24th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर से बड़ी खबरः कल के लिए पुलिस ने जारी किया रुट प्लान

ByPunjab Khabar Live

Nov 24, 2023

(PKL): जालंधर में गुरु नानक देव जी के 554 वें प्रकाश पर्व को लेकर 25 नवंबर को विशाल नगर कीर्तन निकाला जा रहा है। यह नगर कीर्तन गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा मोहल्ला गोबिंदगढ़ से आरंभ होकर एसडी कॉलेज, भारत सोडा फैक्टरी, मंडी फैंटरगंज रोड़, गुरुद्वारा श्री दीवान अस्थान सेंट्रल टाउन, मिलाप चौंक फगवाड़ा गेट, शहीद भगत सिंह चौंक, पंजपीर चौंक, खिंगरा गेट, गुरुद्वारा श्री सिंघ सभा अड्डा होशियारपुर, माईं हीरा गेट, भगवान वाल्मीकि गेट, ज्योति चौंक (श्री राम चौंक), रैणक बाजार, मिलाप चौंक की ओर से होते हुए गुरुद्वारा श्री दीवान अस्थान सेंट्रल टाउन में पहुंचेगा। इस नगर कीर्तन में समूह संगत और लोगों का ध्यान रखते हुए कमिश्नरेट पुलिस ने सुबह 9 बजे से 10 बजे तक इस प्वाइंट चौंकों की आवाजाई को डायवर्ट किया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page