• Thu. Feb 5th, 2026

शंभु रेलवे स्टेशन पर अपनी मांगों को लेकर लाइनों पर बैठे पूर्व सैनिक

ByPunjab Khabar Live

Nov 25, 2023

(PKL): भारतीय सेवा के पूर्व सैनिकों द्वारा दिल्ली में दी जा रही वन रैंक वन पेंशन की मांग को लेकर देर रात ही शंभू रेलवे स्टेशन पर 250 पूर्व सैनिक लाइन में बैठ गए। इस दौरान पूर्व सैनिक सरकार के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। इस प्रदर्शन में पंजाब भर से पूर्व सैनिक पहुंचने लगे हैं और सुबह 5 बजे से ही भारतीय सेना के पूर्व सैनिकों की संख्या बढ़ती जा रही है। यह प्रदर्शन पंजाब अध्यक्ष सतवीर सिंह के नेतृत्व में किया जा रहा है। दरअसल, देश भर के पूर्व सैनिकों ने पोस्ट शेयर कर 24 नवंबर रात 2 बजे शंभू रेलवे स्टेशन पर रेल रोको आंदोलन का ऐलान किया था। इसी के चलते भारी संख्या में पूर्व सैनिक रेलवे् ट्रैक पर बैठना शुरू हो गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page