• Thu. Feb 5th, 2026

नोएडा से बड़ी खबरः सुबह-सुबह कार में लगी आग, झुलसने से 2 की मौत, देखें वीडियो

ByPunjab Khabar Live

Nov 25, 2023

(PKL): सेक्टर-119 स्थित आम्रपाली प्लेटिनम सोसायटी के बाहर कार में आग लगने से दो लोग जिंदा जल गए। सूचना पर पहुंची सेक्टर-113 कोतवाली पुलिस की टीम ने फायर बिग्रेड की मदद से आग को बुझाया है। कार से दो व्यक्तियों के शव को निकाला गया है। फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है। जांच करके अग्रिम आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। कार के साथ मृतकों की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं। कार की नंबर प्लेट क्षतिग्रस्त होने के कारण पहचान में परेशानी हो रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

सूचना के मुताबिक शनिवार सुबह करीब छह बजे आम्रपाली प्लेटिनम सोसायटी के बाहर सड़क किनारे खड़ी कार आग लगने के बाद ऑटोमेटिक लॉक हो गई। कार में बैठे लोगों ने निकलने करा प्रयास किया, लेकिन कामयाब नहीं रहे। कार में बैठे लोगों को इस बात की आस थी कि बाहर से गेट तोड़कर उनको कोई निकालेगा, जबकि वहां मौजूद लोग इस डर से कार से दूर रहे कि कहीं धमाका न हो जाए। हादसे के बाद वहां पर खड़े कई लोग वीडियो बनाने लगे तो कुछ ने समझदारी दिखाकर पुलिस को सूचना दी, लेकिन जब तक आग बुझाई जाती दोनों की मौत हो चुकी थी। ऐसे में अगर लोगों की ओर से मदद की कवायद की जाती तो शायद तस्वीर कुछ और होती। समय पर मदद मिलने से उनकी जान बचाई जा सकती थी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचने के बाद वीडियो बनाने व तमाशा देखने वालों को दूर किया। आग बुझने के बाद गेट को तोड़कर दो के शवों को बाहर निकाला गया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page