जालंधर: बस्ती बावा खेल के पन्नू विहार में 4 वर्षीय केशव की किडनैपिंग मामले में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि इस मामले में दूसरा साथी फरार चल रहा है। डीसीपी आदित्य वारियर ने आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने चौकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ में पता चला है कि आरोपी बच्चे को बेचने की फिराक में थे, लेकिन पुलिस द्वारा शहर में नाकेबंदी के कारण आरोपी प्लानिंग में कामयाब नहीं हो सके। ऐसे में बच्चे को बस स्टैंड पर छोड़कर फरार हो गए। आरोपी की पहचान रजत रत्तु उर्फ रॉकी पुत्र लेट रामेश लाल निवासी आदमपुर के रूप में हुई है।
डीसीपी ने कहा कि इस केस में 72 घंटों में आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आज सुबह आरोपी को 5 बजे गिरफ्तार किया। आरोपी द्वारा जिन लोगों को बच्चे को बेचन की प्लानिंग थी, इस केस में उक्त लोगों को नामजद कर लिया गया। वहीं आरोपी का साथी प्रिंस अभी फरार चल रहा है। पूछताछ में पता चला है कि आरोपियों ने पहली बार वारदात को अंजाम दिया है।
आरोपियों ने बच्चे को एक लाख में बेचना था और 20 हजार रुपए एंडवास लिए थे। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी रजत रत्तु पेशे से ड्राइवर है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जा रही है। आरोपी से केशव को ही टारगेट किए जाने के बारे में पूछताछ की जाएगी। आरोपी को कोर्ट में पेश करके रिमांड हासिल किया जाएगा। ऐसे में पूछताछ में ओर खुलासे हो सकते है। आरोपी की गिरफ्तारी उसके गांव से हुई है। जांच में सामने आया हैकि आरोपियों ने किडनैपिंग के बाद कपड़े बदले और उक्त कपड़ों को भी रिकवर कर लिया गया है। जिसके बाद आरोपी बच्चे को किसी जान पहचान के लोगों के पास छोड़कर आए थे।
