• Wed. Sep 23rd, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पंजाब के मुलाजिमों का DA 8% बढ़ा, सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन

ByAdmin

Sep 23, 2026

पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ सेक्रेटरी को तलब करने के अगले ही दिन सरकार ने सरकारी मुलाजिमों के महंगाई भत्ते (DA) में 8% बढोतरी का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। बुधवार को जारी नोटिफिकेशन के बाद मुलाजिमों का DA 42% से बढ़कर 50% हो गया है। नोटिफिकेशन के मुताबिक यह बढ़ोतरी 1 सितंबर, 2026 से प्रभावी होगी। इस संबंध में वित्त विभाग ने कहा कि इसे राज्यपाल की मंजूरी मिल चुकी है। वित्त विभाग ने यह आदेश सभी विशेष मुख्य सचिवों, अतिरिक्त मुख्य सचिवों, वित्तीय आयुक्तों, प्रधान सचिवों और प्रशासनिक सचिवों के साथ-साथ विभागाध्यक्षों, मंडलायुक्तों, उपायुक्तों, जिला एवं सत्र न्यायाधीशों तथा अन्य संबंधित अधिकारियों को भेज दिया है।

चीफ सेक्रेटरी को 5 अक्टूबर को हाईकोर्ट में पेश होना है। वित्त विभाग के आदेश में स्पष्ट किया गया है कि कर्मचारियों को अब मूल वेतन पर 50 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता मिलेगा। इससे पहले डीए की दर 42 प्रतिशत थी। नई दर एक सितंबर 2026 से लागू होगी। सितंबर का वेतन जारी होने के साथ ही कर्मचारियों को बढ़े हुए डीए का लाभ मिलने की उम्मीद है। सरकार के इस फैसले का असर विभिन्न विभागों में कार्यरत नियमित कर्मचारियों पर पड़ेगा। वित्त विभाग ने भुगतान की प्रक्रिया के लिए राज्य के सभी जिला ट्रेजरी अधिकारियों और ट्रेजरी अधिकारियों को भी आदेश की प्रति भेजी है, ताकि संशोधित दर के अनुसार वेतन भुगतान किया जा सके। वित्त विभाग ने पंजाब की विभिन्न सरकारी विश्वविद्यालयों को भी इस आदेश के बारे में जानकारी दी है।

इनमें पंजाब कृषि विश्वविद्यालय लुधियाना, पंजाबी विश्वविद्यालय पटियाला, गुरु नानक देव विश्वविद्यालय अमृतसर, पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़, आईके गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी जालंधर, गुरु अंगद देव पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय लुधियाना, बाबा फरीद मेडिकल साइंसेज एवं रिसर्च यूनिवर्सिटी फरीदकोट और गुरु रविदास आयुर्वेदिक यूनिवर्सिटी होशियारपुर शामिल हैं। आदेश की प्रतियां अकाउंटेंट जनरल (ऑडिट) पंजाब, अकाउंटेंट जनरल (ए एंड ई) पंजाब, पंजाब भवन नई दिल्ली के अधिकारियों और जनसंपर्क विभाग सहित संबंधित शाखाओं को भी भेजी गई हैं। इससे स्पष्ट है कि बढ़े हुए डीए के भुगतान के लिए वित्त विभाग ने सभी संबंधित विभागों और संस्थानों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

 

 

 

 

 

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page