• Fri. Sep 25th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर से बड़ी खबरः घर में स्टोर कर रखे थे सिलेंडर, गैस लीक होने के बाद हुआ जोरदार धमाका, एक की मौत

ByPunjab Khabar Live

Nov 25, 2023

(PKL): थाना सदर के अधीन आते गांव समराय में दर्दनाक हादसा होने का मामला आया है। बताया जा रहा है कि गांव में एक घर में भारी मात्रा में सिलेंडर रखे हुए थे। इस दौरान आज जैसे ही व्यक्ति ने घर में गैस जलाई इस दौरान गैस लीक हो गई। इसके बाद जोरदार धमाका होने से घर की छत उड़ गई। हादसा इतना भयानक था कि इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक व्यक्ति की पहचान रंजीत सिंह के रूप में हुई है। वहीं हादसे के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि रंजीत सिंह ने घऱ में 50-60 सिलैंडर स्टोर किए हुए थे, जहां पर एकदम से गैस लीक होने के कारण सिलैंडरों में आग लग गई तथा इस दौरान सिलैंडर के फटने से रंजीत सिंह की मौत हो गई। लोगों का कहना है कि रंजीत घर में सिलेंडर स्टोर करके रख लेता था जिसके कारण आज यह हादसा हुआ है। वहीं दूसरी तरफ थाना सदर की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। घटना को लेकर एसएचओ भरत मसीह का कहना है कि पुलिस इस संबंध में बनती कार्रवाई करते हुए शनिवार को सुबह मृतक रंजीत सिहं का पोस्टमार्टम करवा कर शव उसके परिजनों को सौंप देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page