• Sun. Sep 27th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर से बड़ी खबरः दुकान में काम करने वाले युवकों की व्यक्ति से हुई झड़प, देखें CCTV

ByPunjab Khabar Live

Nov 25, 2023

(PKL): थाना 4 के अंतर्गत आते नाज सिनेमा के पास निजी दुकान में काम करने वाले युवकों का व्यक्ति के साथ किसी बात को लेकर आपस में झगड़ा हो गया। यह घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पीड़ित परमजीत सिंह निवासी हरनामदास पुरा ने बताया कि वह कपड़े की सुखमनी नामक दुकान में काम करता है। उसकी शुक्रवार रात दुकान पर काम करने वाले 2 युवकों के साथ किसी बात को लेकर बहसबाजी शुरू हो गई थी। इस दौरान पीड़ित ने आरोप लगाते हुए कहा कि जिसके बाद उक्त दोनों युवकों ने उसके साथ हाथापाई करनी शरू कर दी। इस झगड़े के दौरान युवकों ने उसकी पगड़ी उतार दी। जिसकी शिकायत उसके थाना 4 की पुलिस को दी गई है। इस दौरान पीड़ित ने पुलिस से गुहार लगाई है कि दोनों युवकों पर बनती कार्रवाई की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page