• Sat. Sep 26th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर में सरेआम नशा करते दिखे युवक, लोगों ने पकड़ कर की छित्तर परेड; Video वायरल

ByAdmin

Sep 26, 2026

जालंधर के घास मंडी चौक के पास स्थित दशहरा ग्राउंड में कुछ युवकों द्वारा नशा करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ युवक मैदान में बैठकर कथित तौर पर नशे का सेवन करते नजर आ रहे हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने युवकों की वीडियो बनाकर उनका विरोध किया।

बताया जा रहा है कि दशहरा ग्राउंड में कुछ युवकों को नशा करते देख स्थानीय लोगों और प्रबंधक कमेटी के सदस्यों ने उन्हें पकड़ लिया। इस दौरान युवकों का विरोध किया गया और उन्हें दोबारा इस तरह की गतिविधि नहीं करने की चेतावनी दी गई। आरोप है कि कमेटी के सदस्यों ने युवकों के साथ मारपीट भी की। इसके बाद युवक मौके से फरार हो गए।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, कुछ समय पहले इसी दशहरा ग्राउंड में नशे के कारण एक युवक की मौत की घटना भी सामने आई थी। इसके बावजूद ग्राउंड में नशे से जुड़ी गतिविधियां पूरी तरह बंद नहीं होने को लेकर लोगों में नाराजगी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सार्वजनिक स्थान पर इस तरह की गतिविधियां चिंता का विषय हैं और इन पर प्रभावी रोक लगाने की जरूरत है।

घटना का वीडियो बाद में इंटरनेट मीडिया पर अपलोड कर दिया गया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों ने पुलिस और प्रशासन से दशहरा ग्राउंड में नशे की गतिविधियों पर रोक लगाने के साथ-साथ नियमित निगरानी बढ़ाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर नशे की गतिविधियों को रोकने के लिए पुलिस की नियमित गश्त और सख्त कार्रवाई जरूरी है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page