• Sat. Sep 26th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

कैंट हलका इंचार्ज राजविंदर कौर थियाड़ा लाल कुर्ती बाजार में साईं लाडी शाह जी के जागरण में पहुंचीं

ByAdmin

Sep 26, 2026
जालंधर कैंट हलके के लाल कुर्ती बाजार में साईं लाडी शाह सेवा कमेटी की ओर से श्रद्धा एवं भक्ति भाव से जागरण करवाया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर साईं लाडी शाह जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
राजविंदर कौर थियाड़ा ने की शिरकत
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हलका इंचार्ज मैडम राजविंदर थियाड़ा ने शिरकत की। उन्होंने साईं लाडी शाह जी के दरबार में माथा टेका और आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने संगतों को धार्मिक आयोजन की शुभकामनाएं भी दीं।
कमल खान ने अपनी आवाज से बांधा समां
जागरण के दौरान प्रसिद्ध पंजाबी गायक कमल खान ने अपनी सुरीली आवाज और संगीत के माध्यम से संगतों को निहाल किया। उनके धार्मिक प्रस्तुतियों के दौरान श्रद्धालु भक्ति भाव में झूमते नजर आए।
कई गणमान्य व्यक्ति रहे मौजूद
इस अवसर पर काउंसलर मोंटू सभरवाल, सुनील सैंडी चेयरमैन, रिंकू राजा चेयरमैन, शंटी, अमित कुमार, कबीर, साहिल, काका, सन्नी, प्रिंस और एच.पी. सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान कमेटी की ओर से धार्मिक आयोजन में सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया गया।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page