• Fri. Oct 2nd, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर नॉर्थ के वार्ड-83 में पेयजल समस्या दूर, मेयर वनीत धीर ने नए ट्यूबवेल का किया उद्घाटन

ByAdmin

Oct 2, 2026

जालंधर नॉर्थ हलके के इंचार्ज और मेयर वनीत धीर ने शुक्रवार को वार्ड-83 के नेशनल पार्क इलाके में नए ट्यूबवेल का उद्घाटन किया। इस मौके पर वार्ड की पार्षद जसपाल कौर और आम आदमी पार्टी बीसी विंग के प्रधान गुरचरण सिंह सहित कई स्थानीय लोग मौजूद रहे।

मेयर वनीत धीर ने कहा कि वार्ड-83 के नेशनल पार्क इलाके में पिछले कई वर्षों से लोगों को पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय पार्षद जसपाल कौर ने इस समस्या को उनके ध्यान में लाते हुए क्षेत्र के लिए नए ट्यूबवेल की मांग रखी थी।
लोगों की मांग को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करते हुए अब नए ट्यूबवेल को शुरू कर दिया गया है। इससे नेशनल पार्क और आसपास के इलाके में रहने वाले लोगों को पेयजल की सुविधा मिलेगी और पानी की किल्लत दूर होने की उम्मीद है।

मेयर वनीत धीर ने कहा कि शहर के अलग-अलग इलाकों में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। पेयजल जैसी जरूरी सुविधा से जुड़ी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। इस मौके पर गगनदीप सिंह, गोबिंद सिंह, अमृतपाल सिंह, मनोज कुमार, उमेश बत्रा, निर्मल सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page