• Fri. Oct 2nd, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

बस स्टैंड पर लड़खड़ाया पंजाब पुलिस का कर्मचारी! ओवरब्रिज के नीचे गिरा; राहगीर ने उठाकर संभाला

ByAdmin

Oct 2, 2026

फगवाड़ा बस स्टैंड से पंजाब पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। यहां पंजाब पुलिस का एक ASI कथित तौर पर शराब के नशे में धुत हालत में मिला। पुलिसकर्मी की लड़खड़ाते हुए चलने और फिर ओवरब्रिज के नीचे गिरने की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। वीडियो में पुलिसकर्मी वर्दी में नजर आ रहा है और वह ठीक से चल भी नहीं पा रहा। कुछ देर बाद वह बस स्टैंड परिसर में ओवरब्रिज के नीचे गिर जाता है।

 पुलिसकर्मी को जमीन पर बेसुध पड़ा देखकर एक राहगीर उसकी मदद के लिए आगे आया। उसने ASI को हाथ पकड़कर उठाया और बस स्टैंड परिसर के भीतर सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया। मौके पर मौजूद लोगों ने जब पुलिसकर्मी से उसकी हालत को लेकर सवाल किए तो उसने बताया कि उसकी रात की ड्यूटी थी। ASI के मुताबिक, ड्यूटी के दौरान हुई ज्यादा थकावट के कारण उसने शराब पी ली थी। हालांकि, लोगों ने उसके इस जवाब पर सवाल उठाए।

 मौके पर मौजूद लोगों ने जब पुलिसकर्मी से उसकी तैनाती और संबंधित पुलिस स्टेशन के बारे में जानकारी लेने की कोशिश की तो उसने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। वह सवालों से बचता नजर आया। वर्दी में सार्वजनिक स्थान पर पुलिसकर्मी के इस तरह नशे में पाए जाने की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली और अनुशासन को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

 

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page