कथित फर्जी फोरेंसिक रिपोर्ट से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा को समन जारी किया है। उन्हें 19 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ स्थित ED कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से पेश होने के निर्देश दिए गए हैं। यह मामला पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कथित विवादित वायरल वीडियो की फोरेंसिक और साइबर जांच रिपोर्ट तैयार करने में कथित गड़बड़ी से जुड़ा है।
जानकारी के मुताबिक, पंजाब पुलिस की ओर से तैयार करवाई गई फोरेंसिक और साइबर विश्लेषण रिपोर्ट में कथित वायरल वीडियो को AI जनरेटेड बताया गया था। अब इस रिपोर्ट को तैयार करने की प्रक्रिया को लेकर सवाल उठ रहे हैं और ED मामले की जांच कर रही है।
