• Wed. Oct 14th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

नीले ड्रम वाले सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला : मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को फांसी की सजा

ByAdmin

Oct 14, 2026

चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में मेरठ कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए मुख्य आरोपी पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को फांसी की सजा सुनाई है। कोर्ट ने इस मामले को ‘नृशंस हत्याकांड’ करार देते हुए किसी भी तरह की माफी से साफ इंकार कर दिया है।

फैसला सुनाने से पहले जेल में बंद मुस्कान और साहिल को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोर्ट से जोड़ा गया था। सजा का ऐलान होते ही मुस्कान रस्तोगी और साहिल फूट-फूटकर रोने लगे। जब जज ने मुस्कान से पूछा कि वह अपने पति सौरभ राजपूत की हत्या में दोषी है और क्या सजा चाहती है, तो उसने रोते हुए केवल इतना कहा कि उसकी बच्चियों का ख्याल रखा जाए, जिसके बाद वह खामोश हो गई। वहीं, जब यही सवाल साहिल से पूछा गया, तो वह पूरी तरह चुप रहा।

यह सनसनीखेज हत्याकांड 3 मार्च 2025 को अंजाम दिया गया था, जिसमें प्लानिंग करके सौरभ राजपूत की हत्या कर दी गई थी। अपराधियों की क्रूरता की हदें तब पार हो गईं जब सौरभ के शव को 5 टुकड़ों में काटकर एक नीले ड्रम में भर दिया गया था।

अदालत द्वारा ऐतिहासिक फैसला सुनाए जाने के बाद मृतक सौरभ राजपूत की मां की आंखें नम हो गईं। उन्होंने न्याय मिलने पर संतोष जताते हुए कहा कि उन्हें आखिरकार शांति से न्याय मिल गया है। इस फैसले से पूरे इलाके में न्याय की इस मिसाल की चर्चा हो रही है।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page