• Sat. Sep 26th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

चंडीगढ़ से बड़ी खबरः ब्वॉयफ्रेंड के कहने पर Girl PG के बाथरूम में अश्लील वीडियो बनाने के मामले 2 गिरफ्तार

ByPunjab Khabar Live

Nov 29, 2023

(PKL): चंडीगढ़ से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां एक लड़की ने ही अपनी साथियों की अश्लील वीडियो रिकॉर्ड करने की कोशिश की। चंडीगढ़ के सेक्टर 22 में स्थित PG के बाथरूम में कैमरा लगाकर साथी लड़कियों का अश्लील फोटो वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। लड़की ने बाथरूम में गीज़र के ऊपर कैमरा लगा दिया था जिससे युवतियों की अश्लील वीडियो बनाकर अपने बॉयफ़्रेंड को भेज सके। पुलिस ने वहीं साथ रहने वाली एक लड़की और उसके बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया है।

लड़की ने कहा कि उसके बॉयफ्रेंड ने ही 3 दिन पहले यह कैमरा उसे लगाने को दिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 354 C, 509 और 66 IT एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दोनों के मोबाइल जब्त कर जांच के लिए लैब भेज दिए हैं। पुलिस यह पता कर रही है कि यहां से कितने वीडियो बने और वह कहां स्टोर किए गए हैं या किसे भेजे गए हैं। वहीं इसका पता चलते ही दूसरी लड़कियों के मां-बाप वहां पहुंचे और PG खाली कर उन्हें घर ले गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page