• Thu. Feb 5th, 2026

पंजाब से बड़ी खबरः नवजात बच्चे को कुत्तों ने नोंचा खाया निचला हिस्सा

ByPunjab Khabar Live

Dec 1, 2023

(PKL): गुरदासपुर की नबींपुर कॉलोनी में एक नवजात बच्चे के शव को कुत्ते नोंचते मिले। व्यक्ति ने ये देख कुत्तों को वहां से भगाया। इसका पता चलने पर साडा पंजाब फेडरेशन के अध्यक्ष इंद्रपाल सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने पुलिस को सूचित किया। जिस पर थाना सदर के पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि बच्चे के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच करने के बाद आरोपी के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी।
इंद्रपाल सिंह ने बताया कि सिर्फ अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर खानापूर्ति न की जाए, बल्कि इस मामले की गंभीरता से जांच कर ऐसा जघन्य अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। मोहल्ला निवासी हरजीत ने बताया कि करीब चार बजे के करीब उसकी भाभी ने उसे बताया कि घर के बाहर गाड़ी के पास कुछ कुत्ते कुछ खा रहे हैं। जिस पर जब उसने मौके पर पहुंचकर देखा तो कुत्ते एक बच्चे के शव को नोंच रहे थे। उन्होंने किसी तरह कुत्तों को वहां से भगाया।

जब उसने देखा तो कुत्ते बच्चे के शरीर का निचला हिस्सा खा चुके थे जिससे यह बता पाना मुश्किल है कि बच्चा लड़का था या लड़की। उन्होंने इस संबंधी तुरंत मोहल्ला निवासियों को बताया। उन्होंने कहा कि मोहल्ले में इस तरह की घटना होने से सनसनी फैल गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page