(PKL): काला सिंघा रोड़ से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हुआ है। मृतक की शीनू और घायल पहचान मनोज के रूप में हुई है। शीनू मेंहदी का काम करता था। जबकि मनोज पत्थर लगाने का काम करता था। सिविल अस्पताल में भर्ती घायल मनोज ने बताया कि शीनू की 9 दिन बाद शादी होनी थी। मनोज ने कहा कि देर रात काला सिंघा रोड़ पर रास्ते में किसी ने गोबर गिराया हुआ था। बाइक की स्पीड तेज होने के कारण उनकी बाइक का टायर गोबर से फिसल गया और वह सड़क पर गिर गए। मनोज ने कहा कि उसके बाद उसे कुछ पता नहीं चला।
