• Thu. Sep 24th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

सीमा हैदर के बाद एक और पाकिस्तानी लड़की पहुंची भारत, मिला 45 दिन का मिला वीजा

ByPunjab Khabar Live

Dec 5, 2023

सीमा हैदर के बाद भारत की बहू बनने के लिए पाकिस्तान के कराची की बेटी जावरिया खानम मंगलवार को वाघा सीमा के रास्ते भारत पहुंची। भावी पति समीर खान और सास-ससुर ने जावरिया खानम का ज्वाइंट चेक पोस्ट (जेसीपी) अटारी पहुंचने पर भव्य स्वागत किया। पाकिस्तान की बेटी खानम 45 दिनों के वीजे पर भारत पहुंची है। समीर खान अपनी भावी पत्नी जावरिया खानम को अपने पिता युसुफजई व अन्य के साथ अटारी से श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट लेकर पहुंचे, जहां से वे कोलकता के लिए फ्लाइट लेंगे।

गौर हो कि कराची निवासी अजमद इस्माइल खान की 21 वर्षीय बेटी जावरिया खानम ने दो बार भारत के वीजा के लिए आवेदन दिया था। दोनों बार वीजा अस्वीकार होने के बाद उसने पाकिस्तान में सोशल एक्टिविस्ट व पत्रकार मकबूल अहमद वसी कादियान के साथ संपर्क में आए। सोशल एक्टिविस्ट व पत्रकार कादियान की मदद के बाद भारत सरकार ने समीर खान की मंगेतर को अंतत: 45 दिनों का वीजा मंजूर कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page